Saraikela (संजीव मेहता) :आदित्यपुर नगर निगम चुनाव इस बार बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है. पहले मेयर पद के आरक्षित हो जाने और अब कई वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने से बड़े बड़े उम्मीदवारों के मुश्किल बढ़ गए हैं. ऐसे में वार्ड 32 का चुनाव भी दिलचस्प होने वाला है. यह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया है लिहाजा यहां के बड़े खिलाड़ी पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने इस वार्ड से अपने घर की बहू (भाई की पत्नी) बीटेक की शिक्षा ग्रहण कर चुकी अस्मिता कुमारी को भावी प्रत्याशी होने का एलान कर दिया है.
उनकी दावेदारी को मजबूत बताते हुए खुद के द्वारा किये गए क्षेत्र के विकास में परिवार का अहम योगदान को आधार बताया है. बता दें कि पुरेन्द्र की बहू अस्मिता कुमारी ने अभी से ही अपनी चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. अस्मिता कुमारी के पति पंकज कुमार सिंह टाटा स्टील में अधिकारी हैं, जबकि उनके पिता डॉ. प्रो. दिगंबर नाथ झा बिहार के मुजफ्फरपुर में गणित के प्रोफेसर रहे हैं. शिक्षित परिवार से आने वाली अस्मिता कुमारी को उनके परिवार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है.

* क्षेत्र के विकास में परिवार का विशेष योगदान – अस्मिता कुमारी के परिवार का क्षेत्र के विकास में पहले से ही अहम योगदान रहा है. उनके पति के बड़े भाई पुरेंद्र नारायण सिंह आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व वार्ड पार्षद रह चुके हैं. पुरेंद्र नारायण सिंह ने निगम क्षेत्र के साथ-साथ अपने वार्ड (पुराना वार्ड 29) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने 2013-18 के पार्षद कार्यकाल के दौरान कई अतुलनीय कार्य किए, जिनमें रोड संख्या 16 और 17 में पार्क का निर्माण, रोड नंबर 15 स्थित कुलुपटाँगा मध्य विद्यालय मैदान का समतलीकरण, आवासीय मोहल्लों की गलियों में पहली बार पेवर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य, बस स्टैंड शामिल है. इसके अतिरिक्त, उन्होंने वार्ड क्षेत्र के रोड नंबर- 15 /16, 14 /15, 17/ 18, 20/ 21/ 22 एवं 19 में HYDT पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर तक नल-जल योजना शुरू करने में भी मुख्य भूमिका निभाई थी. पुरेंद्र नारायण सिंह की विकास की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, अस्मिता कुमारी अब वार्ड 32 की जनता की सेवा करने को तैयार हैं.



