Advertisements
सरायकेला : शनिवार की सुबह 8 बजे से सरायकेला खरसावां जिले के तीनों विधानसभा सीट की मतगणना शुरू होगी. जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. यहां सरायकेला विधानसभा और खरसावां विधानसभा के वोटों की गिनती 15 राउंड में जबकि ईचागढ़ विधानसभा के वोटों की गिनती 17 राउंड में पूरी होगी. मतगणना कार्य में 111 ईवीएम काउंटिंग सुपरवाइजर, 115 ईवीएम काउंटिंग असिस्टेंट, 56 पोस्टल काउंटिंग असिस्टेंट एवं 26 पोस्टल सुपरवाइजर को लगाया है. साथ ही 128 ईवीएम माइक्रो ऑब्जर्वर तथा 26 माइक्रो आब्जर्वर की भी तैनाती की गई है।
Advertisement

सुबह 9 बजे पहला रुझान आएगा, जिसके बाद हर आधे घंटे में मतों की गिनती होती रहेगी और राउंडवार इसकी जानकारी आम लोगों को दी जाएगी. मतगणना स्थल पर सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, मोबाइल आदि ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है।
Advertisement




