जमशेदपुर : जमशेदपुर साकची थाना अंतर्गत बसंत टॉकीज के समीप अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब वहां एक प्रतिष्ठित परिवार अपनी महंगी कार को बिना पार्किंग के सड़क पर ही खड़ी कर दी, और मार्केटिंग करने के लिए निकल पड़े। लेकिन अचानक कुछ देर बाद ही वह कार पीछे की ओर लुढ़क गई।

यह देख आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंच मच गई,और वे लोग अपने स्तर से रोकने की कोशिश की लेकिन कार नहीं रुकी और पीछे रखे कुछ बाइक से टकरा गई,जिससे तीन से चार बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, इसके बाद वहां हर कोई यह जानने का प्रयास करने लगे कि, आखिर इस कार को किसने यहां रखा था,वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस भी यह कोशिश करने लगे की आखिर किस तरह से सड़क पर वाहन खड़ी कर दी और वह लुढ़क के अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त किया है, जब तक ट्रैफिक पुलिस इस मामले पर कार चालक को खोजने का प्रयास किया तब तक चालक अपने परिवार के साथ कार को लेकर रफू चक्कर हो गया। वहीं वहां मौजूद दुकानदारों का कहना था कि उनकी मौजूदगी के कारण कोई बड़ा घटना नहीं घटी अन्यथा एक बड़ी घटना घट जाती। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस उसे गाड़ी नंबर के आधार पर खोजने का प्रयास कर रहे है।




