रांची : दीपावली, यानी प्रकाश का त्योहार, भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। इस पावन अवसर पर मिट्टी के दिए और घरौंदे विशेष महत्व रखते हैं, जो स्वच्छता, पारंपरिकता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अपील की है कि इस दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें और देश के कुम्हारों से मिट्टी के बने दिए, घरौंदे और सजावटी सामान खरीदें।

जमशेदपुर जैसे शहरों में भी यह संदेश व्यापक रूप से देखा जा रहा है। शहर के गरम नाले के पास झारखंड से आए कुम्हार मिट्टी के सुंदर दिए, घरौंदे और अन्य सजावटी वस्तुएं बेच रहे हैं। लोग बढ़-चढ़ कर इन वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों में भी खासा उत्साह है, जो अपने घरों के साथ-साथ मिट्टी के घरौंदों को भी सजाने में जुटे हैं। खरीदारों का मानना है कि इन वस्तुओं को खरीद कर न सिर्फ परंपरा को जीवित रखा जा रहा है, बल्कि देश के कुम्हारों को आर्थिक रूप से सहयोग भी मिल रहा है। इस दीपावली पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वे देशी सामान खरीदकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देंगे।






