Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : पुलिस संस्मरण दिवस पर आज पुलिस केंद्र सरायकेला में स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ तथा पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा अपने कर्तव्य पर शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को नमन किया गया.
Advertisement

इस मौके पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को आमंत्रित किया गया था जिन्हें भी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने सम्मानित किया और उन्हें उपहार स्वरूप भेंट दी.
Advertisement




