
जमशेदपुर इन दिनों चोरी और छिनतई की घटनाए बढ़ती जा रही है। हालांकि जमशेदपुर पुलिस घटना के बाद अपराधियो की गिरफ्तारी करने में सफलता भी पा रही है।इसके बावजूद आये दिन शहर के किसी ना किसी क्षेत्र में घटना घटित हो रही ह पुलिस ने चोरी और छिनतई के मामले में अलग अलग थाना क्षेत्र से 4 अपराधियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।घटना को लेकर जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि शनिवार को जुबली पार्क के पास से एक स्कूटी की चोरी कर ली गई थी।स्कूटी चोरी करने के बाद दोनो ने सिदगोड़ा में एक महिला से मोबाइल की चोरी कर ली ।जिसकी शिकायत पर एक टीम घटित कर घटना के 5 घंटे बाद ही दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया ।गिरफ्तार दोनो आरोपी बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी ऋषि दलाई और गौरव मुखी शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक चोरी की स्कूटी और एक मोबाइल बरामद किया है. वही दूसरी घटना बागबेड़ा में महिला से छिंनतई का मामला है। पुलिस ने बागबेड़ा में महिलाओं से चेन छिनतई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दुबराज किस्कू और सुखलाल मुंडा शामिल है। पुलिस ने दोनो के पास से छिंनतई किया हुआ सोने की चेन और दो जिंदा गोली भी बरामद की है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बीते दिनों बागबेड़ा में महिलाओं से चेन छिनतई की घटना सामने आई थी।इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।पूछताछ में जानकारी मिली थी कि घटना में दुबराज शामिल था।




