पुलिस एसोसिएशन प्रांगण में हुआ विशेष आमसभा।

रांची : रांची पुलिस एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मुद्दे को लेकर विशेष आम सभा आयोजित हुई। जिसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी सदस्य उपस्थित हुए। उपस्थित पदाधिकारी सदस्यों द्वारा पुलिस एसोसिएशन रांची के प्रांगण में चुनाव पदाधिकारी- सह-अध्यक्ष गिरिश पाण्डेय, राजदेव सिंह एवं बच्चा प्रसाद सिंह के देखरेख में विशेष आमसभा किया गया।
अपराध अनुसंधान विभाग कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड, रांची के लिए सर्वसम्मति से नये निदेशकों का चुनाव किया गया। सभा समाप्ति के पश्चात, निदेशक मंडल की बैठक की गई, जिसमें निम्नांकित पदधारी बनाए गए।
भैया प्रदीप कुमार सिन्हा,अध्यक्ष,
रंजन कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,
बिनेश प्रसाद शर्मा, सदस्य,
रमेश कुमार सदस्य,
उदय नारायण सिंह सदस्य,
सतेन्द्र कुमार तिवारी सदस्य,
मनीष कुमार सदस्य,
ललन प्रसाद सदस्य,
शैलेन्द्र कुमार सदस्य,
रवीन्द्र ठाकुर सदस्य




