रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के 23वें स्थापना दिवस पर मंगलवार की रात रांची पहुंचने वाले हैं । जिसकी आगमन में पूरे रांची सज धज कर तैयार है ।वहीं सुरक्षा चौक चौबंद कर पूरे रांची को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन के बीच नौ जगहों पर लगाए गए स्वागत शिविर से प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा किए जाएंगे। इसको लेकर भाजपा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो कर आम जनता से रुबरु भी होंगे. एसपीजी से लेकर कई आईएएस और आईपीएस नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को देखते हुए प्रतिनियुक्त किए गए है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रास्ते में कई ऊंचे इमारतों पर स्नाइपर से लैश पुलिस कमांडो तैनात किए गए हैं। एक-एक स्वागत शिविर की जांच एसपीजी द्वारा कर किया गया है। पूरे रांची को सुरक्षा की दृष्टि से हाई अलर्ट पर रखते हुए छपे छपे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

July 28, 2026 3: 15 pm
Breaking
- अवैध पत्थर खनन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, डीसी कार्यालय तक निकाला विरोध मार्च.
- करीब 5 लाख नगदी जब्त, एक गिरफ्तार, आदित्यपुर पुलिस की अहले सुबह ड्रग्स कारोबारियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान.
- धनबाद में कोयला माफिया पर ईडी का बड़ा प्रहार, 25 ठिकानों पर किया एक साथ मेगा रेड.
- “भारत की आत्मा वनवासी गांव में बसी है” – श्याम जी गुप्त
- जिन्हें डर होना चाहिए, वे साथ बैठकर चाय पी रहे हैं… “साहब”, फिर डर कैसे होगा?
- ब्लड डोनेशन कैंप: एक छोटा प्रयास, कई जिंदगियों को मिलेगा नया जीवन
- आरआईटी मोड़ चापड़ कांड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपए के लेनदेन विवाद में चलाया था चापड़
- उड़ीसा से बिहार ले जाते साढ़े 16 लाख के गांजा के साथ जमशेदपुर पुलिस ने मानगो बस स्टैंड से किया एक को गिरफ्तार.





