चाईबासा ( पश्चिमी सिंहभूम ) : पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिले गुप्त सूचना पर दिए गए निर्देश के आलोक में जिला पुलिस और सुरक्षा बलों ने मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई किया है. यहां एक वन क्षेत्र में नक्सलियों की 18,000 डेटोनेटर की एक बड़ी खेप पर कार्रवाई की है। विस्फोटक टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी गांव के पास मिले.

बताया कि विस्फोटकों को नक्सल रोधी अभियान में शामिल सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के इरादे से जंगल में छुपाया गया था.पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के सुरक्षा कर्मियों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया और डेटोनेटर जब्त किए. उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटकों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिए. वही आगे भी लगातार सर्च अभियान चलाने की पुलिस अधीक्षक द्वारा बातें कही गई।




