जमशेदपुर: सिंहभूम जिले के चाकुलिया मे बीती रात बदमाशों ने सोना व्यावसायी से एक करोड़ की लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधीयो जिला पुलिस ने 18 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना बीती रात चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में स्थित प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी उर्फ खोखर नंदी के घर में लगभग साढ़े 8 बजे दो हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला।अरुण नंदी जैसे ही दुकान बंद कर घर पहुँचे, पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।बदमाशों में एक ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया, वहीं दूसरे ने सीने पर पिस्तौल तान दी। मारपीट के दौरान नंदी को पिस्तौल के बट से सिर पर वार कर करीब डेढ़ किलो सोना और 50,000 रुपये नकद कुल एक करोड़ रुपए लूट कर फरार हो गए।

घटना को लेकर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की जिसमें पुलिस में 18 घंटे में पूरे घटना क्रम का उद्भेदन करते हुए अपराधियों को लूटे हुए जेवरातों के साथ गिरफ्तार किया गया है।




