जमशेदपुर : श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के 137 वीं जन्मोत्सव एवं सत्संग उपासना गृह के आठवां स्थापना दिवस पर भव्य उत्सव और सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 29 दिसंबर को परसुडीह परमथनगर के विवेकानंद मिलन संघ मैदान में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रवचक के रूप में देवघर के सत्संग ठाकुरबारी के धृतिमान सिंह देवदयुती बंदोपाध्याय सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सचिव संजय विश्वास ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ठाकुर अनुकल चंद्र जी के वाणी, आदर्श और उनकी नीति को वर्तमान मानव जीवन में जन जन तक पहुंचना है। वहीं देवघर से आए अप्रतिभ राय चक्रवर्ती ने जानकारी दी की कार्यक्रम सुबह 4:30 बजे शहनाई वादन एवं वंदे मांगलिक के साथ आरंभ होगी इसके बाद संकीर्ण, प्रातकालीन प्रार्थना, प्रसाद वितरण, संगीताजलि, चित्रांकन प्रतियोगिता, कलश यात्रा, धर्म सभा और प्रसाद वितरण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा,वहीं पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से बंकिम भट्टाचार्य के लोक संगीत के सात सदस्य टीम अपनी प्रस्तुति देंगे,साथ ही मातृ सम्मेलन में महिला प्रवचक के रूप में मिली श्रीवास्तव अनुकुलचंद्र जी की जीवनी एवं आदर्श के बारे में जानकारी देगी।

इस पूरे एक दिवसीय समारोह में जमशेदपुर, कोल्हान के अलावा पूरे झारखंड, बिहार, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से हजारों की संख्या में अनुयाई शामिल होंगे जिसे लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक जुट गए हैं।




