
जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह से एक किलोमीटर दूर नामोटोला के भाटा बस्ती में बिजली का पोल तो है,पर बिजली का तार नही है। लगभग एक वर्ष पूर्व पोल तो लगा मगर अब तक केबल नही लगा।मजबूरन लोग बांस बल्ले के सहारे तार अपने घर तक ले जाने को मजबूर है।तार भी इतना नीचे की कोई भी तार को छू सकता है,जगह जगह खुला हुआ तार बडी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। कई बार लोगों ने यहां के मुखिया , जिला परिषद को इसके बारे में बताया मगर स्थिति जस की तस वे भी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।कई बार बिजली विभाग को इसके बारे में बताया गया मगर उन्होंने भी केवल आश्वासन देकर छोड़ दिया।बीते कुछ दिन पूर्व ही जुगसलाई विधानसभा विधायक मंगल कालिंदी में इस क्षेत्र का दौरा किया।साथ में बिजली विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
विधायक ने मामले के गंभीरता को देखते हुए तुरंत बिजली विभाग को तार लगाने का बात कही।जिस पर बिजली विभाग ने भी आश्वस्त किया था कि एक सप्ताह में तार लग जाएगा।मगर स्थिति आज भी जस की तस रह गई और ग्रामीण इसी तरह बिजली लेने को अब तक मजबूर है।




