हिंदू नव वर्ष पर पूरा शहर भगवा ध्वज और जय श्री राम के नारे से गूंजा,निकाली गई भव्य शोभा यात्रा।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

जमशेदपुर : हिंदू नव वर्ष को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हिंदू संगठनों के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।इसी के तहत जमशेदपुर में डिमना सुभाष मैदान, मानगो गांधी मैदान, टेल्को राम मंदिर, जुगसलाई राम टेकरी रोड एग्रिको सहित कई स्थानों से आज नववर्ष यात्रा निकाली गई जो देर शाम तक आम बागान पहुंची।  इस मौके पर सभी धर्म प्रेमियों में काफी उत्साह देखा गया। युवाओं में खासे उत्साह देखा गया। हाथो में केसरी झंडा लिए जय श्री राम का नारा  लगाते हुए झूमते देखा गया।इधर प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी की जा चुकी थी।चिन्हित जगहों पर बेरिकेटिंग किया गया था ताकि आप लोगों को ज्यादा परेशानी ना हो।दोपहर बाद डिमना से यात्रा निकलने के बाद मानगो गोलचक्कर क्षेत्र गेरुआ झंडा से पट्ट गया और जय श्रीराम से गूंज उठा।

जहां पूर्व DIG राजीव रंजन सिंह सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं प्रशासन की ओर से dysp भोला प्रसाद, ट्रैफिक dysp संजय कुमार सिंह,एसडीओ पारुल सिंह विधि व्यवस्था का जायजा लेते हुए समय पर गंतव्य स्थान तक पहुंचने का आग्रह की। वहीं विभिन्न क्षेत्र सोभा यात्रा भी मानगो पहुंच कर पुल में सम्मिलित होकर पुनः साकची आम बगान पहुंची।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours