संवाददाता हरि शर्मा। चक्रधरपुर वन विश्रामागार में मंगलवार को कोल्हान प्रमंडलीय लोहार समाज का प्रमंडल स्तरीय सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान लोहार समाज के साथ हो रहे भेदभाव एवं विसंगति दूर करने को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि लोहार जाति के लोगों का सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्रियाकलाप अनुसूचित जनजाति की तरह होने के बावजूद उनके साथ भेदभाव,व अन्याय हो रहा है।जिसको लेकर संगठन गोलबंद होकर राज्य सरकार व केन्द्रीय कल्याण आदिवासी मंत्री को लोहार जाति को चिन्हित कर अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।जिसको लेकर 12 सदस्यीय मार्गदर्शन मंडली का गठन किया गया है।मौके पर सागरो लोहार,वन बिहारी लोहार,दशरथ लोहार,अजय शर्मा,मधुसूदन लोहार,नरेश लोहार,राजकुमार लोहार, नंदलाल लोहार,के अलावा काफी संख्या में लोहार समुदाय के लोग मौजूद रहे।

July 25, 2026 10: 47 pm
Breaking
- एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के बीच बांटी बरसाती एवं First Aid Kit,बेसिक लाइफ सपोर्ट की भी दीं जानकारी
- ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
- गिरिडीह पुलिस की कामयाबी से जनता के खिले चेहरे, “कहा” आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम के तहत गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए।
- 20 घंटे से ठप बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड 29 के लोग परेशान, लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
- धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन को मिली बड़ी जीत
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।





