रांची : पाकुड़ अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने सिद्धो-कान्हु पार्क के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम को देख दोनों भागने लगे, लेकिन खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी में एक के पास से देशी कट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साल्फी शेख और सागीर शेख के रूप में हुई है, जिसमें सागीर किन्नर समुदाय से जुड़ा बताया गया है। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।एसडीपीओ डी.एन. आजाद ने बताया कि जिले में अवैध हथियार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है




