जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक गरीब रिक्शा चालक के परिवार को पड़ोसी दबंग ऊंची बिल्डिंग वाले ने जमीन और घर हथियाने के लिए महिलाओं के साथ मारपीट करने और घर पर तोड़फोड़ करने का मामला उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। रिक्शा चालक कोदा लहेरी अपने मेहनत का पैसा इकट्ठा कर राजीव कुमार शाही से 2005 में झोपड़ी नुमा घर खरीदा था जहां अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहने लगा।
2013 में वहां रहते हुए ही उसने रजिस्ट्री भी करा ली जो कानूनी रूप से उस घर का मालिक है। अब कोदा के परिवार वालो आरोप है कि उनके घर से ही सटे ऊंची बिल्डिंग में रहने वाले कृष्णा यादव और पंकज ने इस गरीब परिवार के घर और जमीन हथियाने के लिए पिछले कुछ महीने से इन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे, बात नहीं बनते देख सामने के कुछ जमीन को भी उन लोगों ने जबरन हथिया लिए अब उनकी नजर उनके पूरे घर पर है और पिछले कुछ दिनों से उनके घर पर पत्थर बाजी की जा रही है जिससे उनके एस्बेस्टर का छत क्षतिग्रस्त हो गया। विरोध करने पर उनके द्वारा घर में घुस कर महिलाओं के साथ मारपीट की गई जिसमें कोदा की पत्नी घायल हो गई यह पूरा नजारा सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

लगातार हो रहे हमले और धमकी से परेशान होकर परिवार वालों ने सोनारी थाना में शिकायत दर्ज कराई लेकिन परिवार वालों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने ना उनकी शिकायत दर्ज की बल्कि उनकी बातों को अनदेखी कर थाना से भगा दिया। प्रभारी के इस रवैया से घर की महिलाएं काफी नाराज है। इसके बाद मां और बेटी अपने घर और जान माल की रक्षा को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंची और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया है जिनकी बातों को सुन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समस्या का निदान करने का आश्वासन देते हुए CO को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे इस गरीब परिवार को न्याय मिलने की आस जगी है।






