जमशेदपुर : उड़ीसा के बालासोर में कॉलेज प्रबंधक द्वारा प्रताड़ित किए जाने से 12 जुलाई को B.ED की छात्रा ने कॉलेज परिसर में आत्मदाह कर ली थी।जिसके विरोध में स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के एक प्रतिनिधिमंल जमशेदपुर में उपायुक्त से भेंट कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपी और दोषियों पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की।संस्था ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि B.ED की छात्रा सौम्यश्री को कॉलेज के विभागाध्यक्ष के द्वारा कई दिनों से अटेंडेंस और मार्क्स बढ़ाने के लिए शारीरिक सहमति बनाने के लिए दवाब दिया जा रहा था

जिसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधक सहित उच्चाधिकारियों और केंद्र सरकार से भी शिकायतंकर्ते हुए सहयोग की गुहार लगाई थी लेकिन कोई पहल नहीं होता देख अंततः छात्रा ने 12 जुलाई को प्रिंसिपल कार्यालय के समक्ष आत्मदाह कर ली जिसका इलाज के दौरान 14 जुलाई को मौत हो गई।इसे लेकर पूरे देश में छात्र संगठनों और सामाजिक संस्थाओं में रोष व्याप्त है और मृत छात्रा को न्याय।दिलाने की मांग की जा रही है।




