Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: लोकतंत्र के पर्व पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास अपनी पत्नी रुक्मणी देवी, पुत्र ललित दास एवं पुत्रवधू के साथ भालू बासा स्थित हरिजन मध्य विद्यालय में मतदान किया। श्री रघुवर दास सपरिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मतदान स्थल पहुंचे जिसके बाद वे पूरे परिवार के साथ पंक्तिबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा की और आम नागरिकों की तरह मतदान किए।वे लगभग एक घंटे तक रुके इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि सभी लोगों को मतदान करना चाहिए। दुनिया में भारत का लोकतंत्र एक खूबसूरती है। मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। आप खुद भी करें और दूसरे को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
Advertisement




