Saraikela (संजीव मेहता) : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में पिछले 54 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी श्री श्री काली पूजा समिति द्वारा भव्य काली पूजा का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. यह पूजा अपने आप में विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह देश के अग्रणी संस्थान एनआईटी जमशेदपुर के कैंपस में आयोजित होती है.

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7 बजे निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार के द्वारा हुआ. पूजा का समापन मध्यरात्रि 12 बजे संपन्न हुआ, जिसके उपरांत रात्रि 3 बजे तक हजारों श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया गया. इस अवसर पर निदेशक के साथ उनकी धर्मपत्नी इंद्राणी सूत्रधार, उपनिदेशक प्रो. राम विनय शर्मा, कुलसचिव प्रो. सरोज सारंगी, पूजा समिति के संरक्षक प्रो. शैलेन्द्र कुमार, अध्यक्ष डॉ. अमित प्रकाश, उपाध्यक्ष डॉ. जयेंद्र कुमार, और कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार उपस्थित रहे.




