जमशेदपुर:जमशेदपुर के पोटका थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो नशेड़ी को गिरफ्तार किया है इसे लेकर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की बीते देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि हाता चौक स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम के समीप कुछ युवकों के बीच मारपीट हो रही है.

जिसके आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पहुंची जिन्हें देख मारपीट कर रहे युवक भागने लगे जिसमें से पुलिस ने खदेड़ कर दो युवकों को गिरफ्तार किया जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की। गिरफ्तार युवकों ने अपना नाम सागर मंडल और मिलन मंडल बताया है उन लोगों ने स्वीकार किया कि वे लोग ब्राउन शुगर खरीद बिक्री में संलिप्त है और सागर मंडल का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है जिसे लेकर वह कई बार जेल जा चुका है जेल से छूटने के बाद वह फिर से ब्राउन शुगर बिक्री करने लगा था।




