
जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे पश्चिम बंगाल के बड़ा बाजार थाना अंतर्गत के बेड़ादा में एक कलयुगी पिता ने शराब के नशे में अपनी 15 वर्षीय बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी।घटना के समय घर में कोई नही था। परिचितों के अनुसार मृतका गीता महतो घर की छोटी बेटी है,जबकि एक बड़ा भाई जयंतो है। पिता भरत महतो खेती बाड़ी करता है,और अक्सर शराब के नशे में रहता है। जिसको लेकर अक्सर घर में विवाद होता रहता है।इसी वजह से भाई जयंतो मामा के घर उरमा में ही रहता है।घटना के समय मां अन्नपूर्णा भी मामा के घर गई हुई थी।सुबह 10 बजे भरत नशे के हालत में घर आया। और बेटी को खाना देने को कहा वह खाना देने के लिए जैसे ही किचन में गई पिता ने सब्जी काटने वाली चाकू से गला रेत दिया।
जिससे वह गंभीर से घायल हो गई घटना के बाद पिता नशे के हालात में लहूलुहान पड़ी बेटी के सामने ही बैठा रहा। जिसकी जानकारी आसपड़ोस को होने पर पुलिस को सूचना दी। जहां पहुंच कर पुलिस ने पिता भरत को हिरासत में ले लिया।वहीं गीता को एमजीएमजी अस्पताल भेजवाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




