
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में नशे के विरुद्ध अभियान चौक चौराहे पर चलाया गया। इस अभियान में महिलाएं पुरुष बच्चे हाथों में तख्तियां बैनर पर स्लोगन लिखे हुए नशे के विरुद्ध अभियान में सभी से अपील करते हुए अभियान में सहयोग करने और अभियान चलाने की अपील की है। गली चौक चौराहे मोहल्ले में घूम-घूम कर नशे के विरुद्ध अभियान में सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी नशे से बर्बाद हो रहे हैं। घर परिवार नशे के चलते बर्बाद हो रहे हैं इस अभियान में आम जनता से नशे की विरुद्ध अपील है कि सब आगे बढ़कर नशे की विरोध अभियान में कदम से कदम मिलाकर चले और सहयोग करें। इस अभियान में अनीता अग्रवाल, सुशीला गुप्ता, विनीता केडिया , पूनम बहन ,किरण बहन ,सोनी बहन ,सुमन बहन ,नूतन बहन, परी बहन ,खुशी बहन ,मानिक भाई ,मनोज भाई ,सरस्वती बहन, उषा बहन ,रिशु बहन ,किसले बहन पीहू बहन ,सागर भाई दीपक भाई ,जोशना बहन , एवं जिया बहन आदि उपस्थित रहे।





