जमशेदपुर : जमशेदपुर का उलीडीह थाना क्षेत्र में ग्राम सभा और बस्ती वासियों के बीच हुए विवाद के बाद ग्राम सभा अध्यक्ष अशोक बिरूआ के घर का चार दिवारी को ध्वस्त कर दिया गया इसके बाद पूरा माहौल गर्मा गया ,घटना के बाद पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। घटना के बारे में ग्राम सभा अध्यक्ष अशोक बिरुआ ने क्षेत्र के शैलेंद्र बोपाई पर आरोप लगाया कि वह क्षेत्र में ड्रग्स शराब जुआ एवं कई अवैध कारोबार करता है जिससे महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, जिसे लेकर पिछले दिनों एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें महिलाओं के द्वारा यह कहा गया कि नशा कारोबार काफी ज्यादा बढ़ गया है घर के बच्चे नशे में लिप्त हो रहे हैं और महिलाओ को घर से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इसके बाद ग्राम सभा ने महिलाओं के साथ मिलकर शैलेंद्र बोपाई का विरोध जताते हुए नशा कारोबार बंद करने का मुहिम छेड़ी जिससे खफा हो के शैलेंद्र ने अपने कारोबार सदस्यों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया और चार दिवारी को ध्वस्त कर दी। अशोक ने कहा कि उसके साथ आने वाले लोग बस्ती के लोग नहीं थे। वहीं शैलेंद्र का आरोप है कि नगर निगम क्षेत्र में ग्राम सभा का कोई कार्य नहीं है इनके द्वारा अवैध रूप से ग्राम सभा चलाया जा रहा है और आए दिन विकास के कार्यों को रोक दिया जाता है ना सड़क बनने दिया जा रहा है ना ही किसी अन्य तरह का विकास कार्य जिसे लेकर बस्ती वासी उग्र हो गए और उसका घर में जाकर विरोध दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पहुंचकर दोनों पक्षों के बात सुनने के बाद मामला को शांत कराया।




