Saraikela (संजीव मेहता) : नागरिक समन्वय समिति के द्वारा बिहार दिवस आज गौरवशाली बिहार दिवस मनाया गया. मौके पर समिति के महासचिव अजीत कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. वक्ताओं ने बिहार के वैभवशाली अतीत को याद करते हुए उन्नत एवं विकसित बिहार की कामना की. कार्यक्रम के दौरान आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन द्वारा कचरा उठाव के लिए प्रति घर से यूजर्स चार्ज के रूप में वसूले जा रहे 80 रुपए पर समिति के लोगों ने कड़ा प्रतिरोध किया. वहीं दूसरी ओर चौक – चौराहों पर फैली गंदगी, नाली जाम, टूटी सड़कों की मरम्मती के लिए आम नागरिकों के साथ मिलकर नगर निगम के विरुद्ध जोरदार आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई.

जिसको लेकर 27-3-2025 को नगर आयुक्त एवं नगर उपायुक्त को शिष्टमंडल के माध्यम के एक ज्ञापन ज्ञापित करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर अजीत कुमार के अलावा वरीय उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष सुमन राय, संरक्षिका शशि प्रभा सिंह, मनोज कुमार सिंह, उमेश यादव, सकलदेव यादव, अशोक सिंह, वीरेंद्र सिंह, जितेन्द्र रजक, रतन सिंह, मिथिलेश राय, संजय कुमार के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे.




