
जमशेदपुर : जमशेदपुर में जुगसलाई थाना अंतर्गत मुहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपियों द्वारा दोबारा घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है घटना के बारे में जुगसलाई पटना कॉलोनी के रहने वाले फैज आलम ने घटना के बारे में जानकारी देते बताएं कि उसका पुत्र फैयाज आलम 17 जुलाई को मोहर्रम जुलूस देखकर रात 11:30 बजे घर लौट रहा था इस दौरान मोहम्मद पठान और उसका चार पांच साथियों ने वाहन से धक्का मार दिया जिसका विरोध करने पर उस पर चाकू एवं अन्य वह हथियार से जानलेवा हमला किया गया इसकी जानकारी मिलने को परिवार वालों ने गंभीर रूप से घायल फैयाज को टीएमएच ले गए जहां उसका इलाज किया गया वर्तमान में अब भी वह इलाजरत है लेकिन दो दिन बाद ही आरोपियों ने उसके घर पर हमला कर दिया और केश उठा लेने के बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी इस दौरान उन लोगों के द्वारा घर के महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई।
फैयाज ने यह भी आरोप लगाया की उन आरोपियों को सहयोग कांग्रेस नेता नौशाद द्वारा किया जा रहा है उसके द्वारा भी परिवार वालों को धमकी दी जा रही है। जिससे डरे सहमे पूरा परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचे और जान माल की रक्षा की गुहार करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ।




