जमशेदपुर : Mgm अस्पताल मे एम्बुलेंस ऑफिस रूम होने के बावजूद एम्बुलेंस कर्मी नदारद है वहाँ ताला लटका हुआ है जिससे एम्बुलेंस के लिए मरीज के परिजनों को भटकना पड़ रहा है. वैसे नए अस्पताल शरू होने समय से एम्बुलेंस कर्मियों के लियें कार्यालय के व्यवस्था नहीं होने से मरीज के परिजनों को इनसे सम्पर्क करने मे समस्या हो रही थी जिसके मद्देनजर नए अधीक्षक बलराम झा ने पदभार संभालते ही उन्होंने एम्बुलेंस कर्मियों के लिए कार्यालय का निर्माण करा कर दी ताकि मरीज के परिजनों को हो रही समस्याओ से निजात मिल सके, लेकिन इतने दिनों मे एक बार भी कार्यालय नहीं खुला और ना ही इसके आस पास कोई कर्मी नजर आते है

इसे लेकर एम्बुलेंस यूनिट के प्रभारी गौरी ने बताया की उसमे बैठने के लिए कुर्सी टेबल नहीं है साथ ही कागजात रखने की भी व्यवस्था नहीं है जिस कारण से वे लोग नहीं बैठ पा रहे है. वही अधीक्षक बलराम झा ने कहा की रूम की व्यवस्था कर दी है जल्द ही अन्य सुविधा को भी पूरी कर दी जाएगी. फिलहाल तकनिकी कारण जो भी हो एम्बुलेंस को लेकर मरीज के परिजनों की समस्या जस की तस बनी हुयी है.




