जमशेदपुर (आनंद राव ) : सड़क के 400 करोड़ का एमजीएम अस्पताल में एक तरफ सड़क नहीं है, तो दूसरी ओर दोनों मुख्य गेट के रास्ते में बीचो-बीच तीन फीट का सरिया जानलेवा साबित हो रहा था। यह खतरनाक सरिया दो नंबर गेट पर निकला हुआ था। पहले यह गेट बंद रहता था और केवल एक नंबर गेट से ही मरीज, उनके परिजन और एंबुलेंस सहित अन्य जरूरी वाहनों का आवागमन होता था।

लेकिन हाल ही में प्रशासनिक अधिकारियों के आगमन के मद्देनजर इस गेट को खोल दिया गया। इसके बाद अस्पताल आने वाले लोग दोनों गेट से आने-जाने लगे, जिससे बीच रास्ते में निकला सरिया दुर्घटना का कारण बन गया। थोड़ी सी लापरवाही से कई लोग घायल हो चुके थे। अस्पताल प्रबंधन को सूचना मिलने के बावजूद इसे नजरअंदाज किया गया। मंगलवार को कोल्हान आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम के निरीक्षण की सूचना मिलते ही सरिया को हटा दिया गया। अब लोगों को राहत मिली है।




