Advertisements
जमशेदपुर:जमशेदपुर के mgm थानातर्गत NH 33 के बेलाजुड़ी काली मंदिर रंगरसिया ढाबा के समीप मवेशी को बचाने के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई जिसमें सवार एक महिला और पुरुष घायल हो गए.
Advertisements
Advertisement
बताया जा रहा है कि कार नंबर WB02AD 9582 के आधार पर कार पश्चिम बंगाल का प्रतीत हो रहा है और 11 बजे के लगभग वह घाटशिला से काफी तेज रफ्तार में जमशेदपुर की ओर जा रहा था, इसी बीच सड़क पर गाय आ जाने से कार अनियंत्रित हो गयी और कई बार पलट कर सड़क किनारे जा गिरी.

इस घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी जिनके द्वारा NH मे मौजूद एम्बुलेंस की सहायता से कार में फंसे घायल महिला पुरुष को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया. फिलहाल उनके होश में आने के बाद ही नाम और पता की सही जानकारी हो पाएगी.






