सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर लोकतंत्र के त्योहार में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है. यहां के लगभग बूथों पर मतदाता सुबह से ही मतदान करने लाइन में लग गए थे. मतदाता कतारबद्ध होकर मतदान करते दिखे.
बीएलओ की नाकामयाबी उजागर, घर घर नहीं पहुंचा पर्ची
मतदान के दौरान बीएमओ की नाकामयाबी उजागर हुई है. बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर घर तक पर्ची नहीं पहुंचाये गए हैं जिसके वजह से मतदाताओं को बूथों से बाहर राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए शिविर में जाकर अपना पहचान पत्र दिखाकर पर्ची लेनी पड़ रही थीं.

पुलिस प्रशासन दिखी चौकस
मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद दिखी. लगभग बूथों पर पर्याप्त मात्रा में सीआरपीएफ और जिला बल के जवान तैनात दिखे जो मतदाताओं को कतारबद्ध होकर मतदान करने को प्रेरित कर रहे थे. मतदान निर्धारित समयानुसार सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुई है.




