Advertisements
जमशेदपुर : 22 दिसंबर को मानगो थाना के कुमारूम बस्ती में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट के बाद 40 वर्षीय रसिक माझी की मौत हो गई थी जिसे लेकर परिवार वालो ने पड़ोसी धनंजय प्रसाद और उसके भाई मृत्युंजय प्रसाद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था । इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया।
Advertisements
Advertisement

लेकिन मृतक के परिजन के समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आदिवासियों और उनके जमीन को एक साजिश के तहत हड़पने और क्षेत्र से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है और प्रशासन से मांग कि है कि आदिवासियों के सीएनटी जमीन को किस आधार पर खरीद बिक्री कर उसे कब्जा किया हुआ ऐसे लोगों चिन्हित कर करवाई करने की मांग की है।






