
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ हाट बाजार स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सवेरे सवेरे मांस का टुकड़ा और एक पत्र मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वहीं मंदिर कमेटी और हिंदू संगठन के लोग ,असामाजिक तत्वों के खिलाफ आक्रोशित हो गए और सैकड़ो की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए थाना परिसर का घेराव कर दिया। इतना ही नहीं क्षेत्र के सभी दुकान को भी बंद कर दिया। इधर सूचना मिलने पर पुलिस के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित लोगों की मांग है कि जिसने भी यह कुकृत्य को अंजाम दिया है। उसे पहचान कर कड़ी से कड़ी सजा दे। इधर पुलिस मांस के टुकड़े और पत्र को जब्त कर लिया है । इस घटना को लेकर मंदिर के पंडित विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वह सवेरे जब मंदिर में प्रवेश किये तो प्लास्टिक में मांस और उसके साथ ही एक पत्र भी रखा हुआ था जिसका लिखावट स्पष्ट नहीं है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




