Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र में हुई सड़क हादसे में जमशेदपुर के गोविंदपुर को रहने वाले 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई । घटना के बारे में घायल सोना मरदाना ने बताया कि वे और उसके एक दोस्त संतोष पांडे गोविंदपुर सामुदायिक भवन मैदान के समीप रहते हैं। दोनों बाइक से हाथी खेदा मंदिर गए थे । जहां से लौट के क्रम में बोड़ाम मुख्य सड़क के चिमटी गांव के समीप, सामने से तेज रफ्तार से आ रही है हाइवा ने अपने चपेट में ले लिया । जिसमे बाइक चला रहे संतोष पांडे की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। वही स्थानीय वासियो के सहायता से घायल सोना को एमजीएम अस्पताल लाया गया ।जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इधर घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement




