
सरायकेला : मइयां योजना को लेकर आदित्यपुर के शिविरों में महिलाओं की भारी उमड़ रही है. आज पहले दिन आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के बनतानगर मध्य विद्यालय शिविर का सीओ कमल किशोर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया है. मौके पर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह और स्थानीय पूर्व पार्षद संदीप साहू भी मौजूद रहे. मौके पर लाभुक महिलाओं को संबोधित करते हुए सीओ कमल किशोर ने कहा कि यह शिविर अभी 10 अगस्त तक लगाई गई है, लेकिन यह कार्य शिविर के बाद भी उनके कार्यालय में चलेगा. उन्होंने महिलाओं को अहर्ता और निहर्ता कि जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जो भी योग्य महिलाएं हैं उन्हें सरकार की योजना का निश्चित रूप से लाभ मिलेगा. योग्य महिलाओं के पास किसी भी प्रकार का राशन कार्ड, सिंगल खाता धारक हो जो आधार से लिंक हो के साथ फॉर्म जमा करें. जिन महिलाओं के परिवार में कोई भी सदस्य इनकम टैक्स दाता न हो और लाभुक महिला भी किसी प्रकार का दूसरा पेंशन भोगी न हो. उनके नाम से जमीन न हो, कोई बड़ी प्रोपर्टी न हो।
ऐसी महिलाओं को यह पेंशन नहीं मिलेगा. हालांकि पहले दिन सर्वर डाउन रहने की वजह से कार्य का शुभारंभ नहीं हो सका. लेकिन सीओ कमल किशोर ने महिलाओ को भरोसा दिलाया कि यह कार्य निश्चित रूप से सम्पन्न होगा. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 21 जगहों पर शिविर लगाया गया है जहां कार्य चल रहा है।




