सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली थाना अंतर्गत एक महिला ने सोनारी-डोबो पुल से स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। यह घटना आज दिनांक 04.08.2025 को करीब 12:30 बजे की घटना है। स्थानीय लोगों और कपाली पुलिस बल के तत्पर प्रयास से महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।
महिला की पहचान पूनम के रूप में हुई है, जो साकची की रहने वाली है। घटना के बाद महिला को चोटिल हालत में ब्रह्मानंद अस्पताल में इलाज के लिए कपाली थाना प्रभारी घीरंजन कुमार द्वारा भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने महिला की जान बचाने के लिए तेजी से काम किया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया। महिला के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है ताकि उन्हें इस घटना की जानकारी दी जा सके।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। आगे जांच और कार्रवाई जारी है ।




