Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी एस आई कुमारी तिलोत्मा नेतृत्व में उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, कोलबिरा सरायकेला में महिला अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत महिला अपराध संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट,महिला सुरक्षा, अफीम/गांजा की खेती की रोकथाम हेतु जानकारी,
Advertisement

नशा मुक्ति, डायल -112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री न०-1930 की जानकारी, बाल विवाह रोकथाम, महिलाओ के लिए बने कानूनी प्रावधानों और अधिकार के संबंध में महिलाओ, छात्र-छात्राओं तथा अन्य को जागरूक किया गया. इस जागरूकता अभियान मे उपस्थित सदस्यों में ए एस आई नंदिता बिरुआ, आरक्षी कृपा भेंगरा, आरक्षी अनुराधा आदि मौजूद रहीं.






