Advertisements
सरायकेला: गम्हरिया प्रखंड के रपचा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में बीबीसी क्लब पूजा कमिटी द्वारा कोजागारी मां लक्खी पूजा का आयोजन किया गया l कमिटी द्वारा मां की प्रतिमा स्थापित कर पंडित द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई l इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मां से सुख शांति की कामना की l वही पूजा संपन्न होने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने मां को पुष्पांजलि अर्पित कर भोग ग्रहण कर भोग का वितरण किया गया l मौके पर कमिटी के रंजीत मंडल, बरूण मंडल,अमेरिका मंडल, सुशील मंडल, खोकन मंडल, राजन साहू, कार्तिक मंडल, सुदर्शन मंडल, रोहित मंडल, तारकेश्वर साहू, बरूण मंडल, लखन मंडल, श्याम सुंदर मंडल, सोनू मंडल आदि उपस्थित थे l
Advertisement
Advertisement




