
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित एल. बी. एस. एम. कॉलेज के मल्टी पर्पज एग्जामिनेशन हॉल में कॉमर्स संकाय तथा आई. क्यू. ए. सी. के तत्वाधान में इंटर – कॉलेज बिज़नेस क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके संयोजक डॉ. विजय प्रकाश (कामर्स विभागाध्यक्ष) और डॉ. मौसूमी पॉल (आई. क्यू. ए. सी. कॉर्डिनेटर) थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. ए. के. झा ने मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेंद्र भारती तथा विशिष्ट अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के वित्त पदाधिकारी डॉ. बी. के. सिंह, सह अतिथि डॉ. वी. के. मिश्रा, डीन (कॉमर्स व साइंस) को अंगवस्त्र, मोमेंटो और पौधा देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागी शामिल हुए जिन्हें विभिन्न विशेष नामों से चिन्हित किया गया, जैसे एल.बी.एस.एम. कॉलेज जमशेदपुर को विक्रमादित्य, जे.के.एस. कॉलेज जमशेदपुर को नागार्जुन, जी.सी. जैन कॉलेज चाईबासा को कौटिल्या, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर को बिरसा, के.एस.कॉलेज सरायकेला को आर्यभट्ट, करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर को बुद्ध, ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन जमशेदपुर को अर्जुन, ए.बी.एम. कॉलेज जमशेदपुर को ध्रुव, रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन गीतीलता को एकलव्य, एस.बी.कॉलेज चांडिल को प्रह्लाद, एक्स. आई. टी.ई. गम्हरिया को अशोक, तथा जी.आई.आई.टी. प्रोफेशनल कॉलेज बिस्टूपुर जमशेदपुर को विद्यासागर।मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेंद्र भारती ने कहा कि क्वीज, किसी विधार्थी या व्यक्ति के क्विक रिस्पॉन्स को बतलाता है साथ ही इसके माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक, बौद्धिक और निर्णयन क्षमता विकसित करता है। उन्होंने छात्रों से इस तरह की प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।विशिष्ट अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉमर्स और साइंस के डीन डॉ. वी. के. मिश्रा ने कहा कि पूरे कोल्हान विश्वविद्यालय में एल.बी.एस.एम. कॉलेज , छात्रों की प्रतिभा को विकसित करने के लिए निरंतर गतिविधियां होती रहती हैं। यह उल्लेखनीय और रेखांकित करने योग्य है। उन्होंने कहा कि छात्रों में नेतृत्व विकसित करने के लिए इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता निरंतर होनी चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एल.बी.एस.एम. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि वर्तमान समय इंफॉर्मेशन और कंपटीशन का है। सभी क्षेत्र में कंपटीशन है। इसलिए शुरू से ही बच्चे प्रतियोगी रहेंगे तो उन्हें भविष्य में किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने में परेशानी नही होगी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इंटर कॉलेज बिज़नेस क्वीज कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थीयों से कहा कि असफलता तो क्षणिक है, हमारी यही असफलताएं ही सफ़लता के द्वार खोलती है।
क्वीज बच्चों के व्यक्तित्व विकास, तार्किक क्षमता के साथ ही नेतृत्व करने की क्षमता भी विकसित करती है।प्रश्नोत्तरी के ज्यूरी मेंबर ने ए. बी. एम. कॉलेज (ग्रुप-के- ध्रुव ) को विजेता जबकि जे. के. एस. कॉलेज (ग्रुप- ई- नागार्जुन) को उपविजेता घोषित किया ।कार्यक्रम के अंत में कॉमर्स विभागाध्यक्ष सह सयोंजक डॉ. विजय प्रकाश ने कहा कि इस तरह का क्वीज भविष्य में भी वृहत स्तर पर आयोजित करने की योजना है।मंच का संचालन डॉ. मौसूमी पॉल ने , जबकि क्वीज से सम्बन्धित नियमों को डॉ. डी . के. मित्रा ने विद्यार्थियों से साझा किया। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत कुल 4 राउंड होंगे जिसमें पहला राउंड क्वेश्चनार राउंड, दूसरा बजर राउंड , तीसरा ऑडियो विजुअल राउंड और अंतिम राउंड रैपिड फायर राउंड होगा जिसमें केवल दो फाइनलिस्ट टीम सम्मिलित होंगे ।क्वीज मास्टर कोल्हान विश्वविद्यालय के सी. वी. सी. डॉ. संजीव आनन्द तथा अमित कुमार थे वहीं क्वीज के ज्यूरी मेंबर एन. आई. टी. जमशेदपुर के डॉ. मनीष कुमार झा तथा जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के डॉ. कृष्ण कुमार , डा दीपंजय श्रीवास्तव थे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रानी ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. विनोद कुमार, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. दीपंजय श्रीवास्तव, प्रो .पुरषोत्तम प्रसाद, डॉ. जया कक्षप, प्रो. ऋतु, प्रो.अरविंद पंडित, डॉ. सुष्मिता धारा, प्रो मोहन साहू, प्रो . प्रमिला किस्कू, डॉ. नूपुर, डॉ. प्रशांत, प्रो . रोहित पूर्वे, डॉ. रणिजय कुमार, डॉ संजय कुमार सिन्हा, प्रो. शीतल कुमारी, प्रो. मृत्युंजय साव, सुश्री प्रीति कुमारी, प्रो. अमित चतुर्वेदी, दुर्गेश्वर दास, प्रो . लुसी रानी मिश्रा, प्रो. प्रीति गुप्ता, प्रो. चंदन जायसवाल, प्रो. पूजा गुप्ता, प्रो . शिवनाथ शर्मा उपस्थित रहे।




