जमशेदपुर : कल दिनांक 30.11.2024 को एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर के वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ शिक्षक एवं कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के पूर्व विभागाध्यक्ष का एल बी एस एम कॉलेज शिक्षक संघ ने सम्मान समारोह आयोजित किया। डा बी. एन. प्रसाद प्राचार्य की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। सभी शिक्षकों ने उनके साथ बिताए पल को, स्मृति को सभी शिक्षकों के साथ शेयर किया। इस अवसर पर डा डी के मिश्रा ने कहा कि मुझे जीवन में हमेशा संघर्ष करना पड़ा है और आज भी कर रहे हैं। लेकिन सच्चे रास्ते पर चलने पर जीत अवश्य मिलती है। उन्होंने सभी शिक्षकों को अपनी संस्था के विकास के लिए कार्य करने की सलाह दी और सभी शिक्षकों से मिले प्यार और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

प्राचार्य डॉ बी एन प्रसाद ने एवं सभी शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शॉल, पुष्पगुच्छ , डायरी, मिठाई आदि देकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। शिक्षकों ने उनके साथ बिताए पल से सबंधित कविता एवं गीत भी गाए। इस अवसर पर शिक्षक संघ के सचिव प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, डा पी के गुप्ता, डा वी के गुप्ता, डा विजय प्रकाश, डा दीयापंजय श्रीवास्तव, डा मौसमी पॉल, डा संचिता भुई सेन, प्रो बिनोद कुमार, प्रो अरविंद प्रसाद पंडित, प्रो संतोष राम , प्रो रितु, डा स्वीकृति, डा रानी सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।




