
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डाइग्नल रोड में अतिक्रमण हटाने गए JNAC की टीम के साथ व्यापारियों के बीच हुई विवाद के बाद JNAC की टीम और पुलिसकर्मियों ने जमकर लाठी भांजी और कई व्यापारियों को थाना ले जाने के मामले में सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्री घोर निन्दा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।बताया जाता है कि डाइगनल रोड के सुरेश सिंथोलिया बिल्डिंग के समीप किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए सिटी मैनेजर रवि भारती के नेतृत्व में JNAC की टीम पहुंची और अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाया जाने लगा इसी बीच व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू किया विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की के बाद पुलिस कर्मियों ने लाठी चार्ज कर दी।
जिसमें कई व्यापारियों को चोट भी लगी वही विरोध कर रहे व्यापारियों को गाड़ी में बैठकर थाना ले गई इसे लेकर व्यापारियों ने थाना में विरोध दर्ज की वहीं सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनद मुनका ने इस मामले में विरोध जताते हुए कहा की यह घटना काफी निंदनीय है व्यापारी गण सर्वांगीण विकास में हमेशा सहयोग करते हैं ऐसे में JNAC की टीम अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को दौड़ा-दौड़ा के पीटा जाना यह पूर्व से ही सोची समझी रणनीति के तहत की गई है उन्होंने यह भी कहा चेंबर ऑफ कॉमर्स कभी भी अतिक्रमण के पक्ष में नहीं रहा लेकिन अगर इस तरह की बात विभाग के सामने थी तो पूर्व में इसकी सूचना देनी चाहिए थी एक समय सीमा तय करनी थी उसके बाद कार्रवाई की जाती तो उचित था लेकिन अचानक इस तरह से लाठी चार्ज कर देना यह सरासर गलत है चेंबर ऑफ कॉमर्स उपायुक्त से शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग करेगा




