अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद 14 अप्रैल को मनाएगा मिथिला दिवस समारोह।

0 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद द्वारा 14 अप्रैल को मिथिला दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ लोक पर्व जुड़ि शीतल भी मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें मिथिला के पारंपरिक व्यंजनों की भरपूर व्यवस्था की जाएगी। इस विशिष्ट व्यंजनों का रसास्वादन शहर के मैथिली भाषी एवं आमंत्रित अतिथि करेंगे। इसमें मिट्टी का तिलक भी लगाया जाएगा। इसके साथ इस समारोह में मिथिला दिवस एवं मिथिला में नारी सशक्तिकरण पर परिचर्चा होगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा, शिक्षा, उद्यमी, खेल, संगीत, चित्रकला, लिपि, साहित्य, रंगमंच, संगीत आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह लोक पर्व जुड़ी शीतल पर्यावरण संरक्षण से संदर्भित है। इस पर्व पर्यावरण तथा ग्रीष्मकाल में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक अनुसंधान का भी पर्व है। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में परिषद के पदाधिकारी ने सम्मिलित रूप से दिया।

Advertisements

संवाददाता सम्मेलन में परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार लाल दास, महासचिव विपिन झा, परिषद के साहित्य प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक अविचल, केंद्रीय महासचिव डॉ रवीन्द्र कुमार चौधरी, प्रदेश सचिव पंकज कुमार झा, परिषद के सचिव कृष्ण कामत, विनायक शंकर, तरुण कुमार आदि मुख्य उपस्थिति थे।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours