बिहार : लखीसराय के बड़हिया थाना क्षेत्र के खुटहा चेतन टोला गांव में मंगलवार की देर शाम आईटीबीपी जवान विकास कुमार उर्फ नाटो ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपने पिता राम उदय शंकर सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विकास दो दिन पहले ही छपरा से छुट्टी पर घर आया था।

पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर पिता समझाने पहुंचे थे, तभी गुस्से में आकर बेटे ने गोली चला दी। सूचना पर एसपी अजय कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश की,और जांच का दिया दिलाशा।घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल और व खोखे बरामद किए हैं,जिसे फोरेंसिक जांच हेतु भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी जवान ने पिता को गोली मारने के बाद अपने भाई को भी गोली मारना चाहा, पर भाई ने भागकर किसी तरह से जान बचाई। फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।




