जमशेदपुर : कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025- 26 का तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना के मल्टी प्लस हॉल में आयोजित की गई है।जिसका उद्घाटन कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने बटन दबा कर की। इस मौके पर एसएसपी पियूष पांडे, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष,ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग सहित सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद थे।इस दौरान अनुसंधान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर DIG ने कहा कि तीन दिवसीय इस मीट में पुलिस कर्मियों के बीच अनुसंधान के विभिन्न पहलुओं पर किस तरह कार्य कर अपराधिक घटनाओं का उद्भेदन किया जा सकता है इसकी परीक्षा ली जाएगी,जिसने बेहतर करने वाले को राज्य स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में मौका मिलेगा। वही उन्होंने अनुसंधान में आवश्यक साधनों और व्यवस्था की त्रुटियों को स्वीकार करते हुए कहा कि बावजूद राज्य स्तर के प्रयोगशाला के सहयोग से कई कण्डों का उद्भेदन हुआ है आगे जो भी कमियां है उसे पूरी कर लो जाएगी।



