क्या अब कोल्हान भी इडी की तपिश से झुलसेगा !

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

 

रांची राज्य में बढ़ते इडी के जांच के दायरे से राज्य के मंत्री से लेकर अधिकारी तक सहमे हुए हैं। राज्य के कोल्हान क्षेत्र घोटाले के रूप में कुख्यात और विख्यात हो गया है। कभी चारा घोटाला तो कभी अनाज घोटाला और अब 490 करोड़ के लगभग मनरेगा घोटाला एक बार फिर कोल्हान चाईबासा को सुर्खियों मे ला खड़ा कर दिया है। झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन के खंडपीठ द्वारा इडी को मनरेगा घोटाला के जांच का आदेश दिया है। इस मनरेगा घोटाले में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री से लेकर अधिकारियों तक लपेटे में आ सकते हैं । इस घोटाले को लेकर 14 प्राथमिक की दर्ज की गई है जिसमें 10 पर आरोप पत्र समर्पित किए गए और चार मे अभी जांच चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभागीय मंत्री द्वारा कहा गया था कि हमें धोखे में रखा गया और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा कहा गया था कि किसी को बक्से नहीं जाएंगे ,भ्रष्टाचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जिसको लेकर विपक्ष ने घेरा था। इडी की जांच मिलते ही मंत्री से लेकर अधिकारियों तक के होश उड़े हुए हैं और कई लोग अपने-अपने ज्योतिष से बचने के लिए उपाय और कुंडली भी दिखाने लगे हैं। हाई कोर्ट के आदेश मिलते ही इडी कोल्हान में रेस हो गया है, और उसकी तपिस भी कोल्हान महसूस करने लगा है। अब देखना यह की कोल्हान की इडी की ततपिश में कौन-कौन झूलसते हैं।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours