Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : कोल्हान आयुक्त जैसे अहम पद पिछले दो महीने से रिक्त पड़े हैं लेकिन झारखंड सरकार इस अहम पद पर किसी पदाधिकारी की नियुक्ति करने के बजाय कान में तल डालकर सो रही है. बता दें कि पूर्व कोल्हान आयुक्त हरि कुमार केसरी 30 अप्रैल को ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं. और 1 मार्च से यह महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़ा हुआ है.
Advertisement

कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, चाईबासा और सरायकेला खरसावां के अहम और महत्वपूर्ण कार्य लंबित पड़े हैं. बता दें कि आयुक्त कार्यालय में जिलों के अहम कार्य होते हैं जिनके बिना कई कार्य लंबित पड़े हैं, लोग अपने लंबित कार्य निबटने हेतु कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.
Advertisement




