जमशेदपुर :कोल्हान आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम के एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करने के महीने बाद भी मुख्य सड़क से अस्पताल तक का एप्रोच रोड नहीं बन पाया ऐसे मे 400 करोड़ का अस्पताल बनाने के दौरान कई खामियों में एक एप्रोच सड़क का नहीं बनना भी एक बड़ी लापरवाही या अनदेखी कहा जा सकता है. वैसे आयुक्त के निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई थी कि भवन बनाने के समय ही सड़क बननी चाहिए थी लेकिन पथ विभाग द्वारा निकाला गया टेंडर में विसंगतिया होने के कारण यह सड़क नहीं बन पाया.

अब स्थिति यह है कि अस्पताल के दो गेट में से एक गेट से ही आना-जाना किया जा रहा है ऐसे में सड़क नहीं होने से एंबुलेंस सहित आम लोगों को गड्डों से होकर गुजरना पड़ता है. अस्पताल शुरू हुए डेढ़ वर्ष होने को है लेकिन प्रबंधन हो या फिर सरकार का ध्यान मरीज को हो रहे परेशानी की ओर नहीं है. वैसे पिछले दिनों तत्कालीन कर्ण सत्यार्थी ने सड़क निर्माण को लेकर आश्वस्थ किया था कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण करा लिया जाएगा.




