कांड्रा : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा स्तिथ एसकेजी फुटबॉल मैदान में विजयादशमी के मौके पर आयोजित रावण दहन कार्यकम में लोगो की भारी भीड़ उमड़ी। रावण दहन कार्यकम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए जहां कमेटी द्वारा माला पहनाकर गुलदस्ता भेट कर भव्य स्वागत किया गया l इस मौके पर जमकर आतिशबाजी हुई जो लोगो के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा और इस पल को लोगो ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करते नजर आए, जिसके बाद 72 फीट का रावण को जलाया गया वही इस मौके पर बूगी बूगी डांस कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में गलत भावना रखने वाले दुराचारियों का अंत भी रावण जैसा ही होता है, इसलिए दुराचार वाले विचारों को समाप्त कर अच्छे समाज का निर्माण करके अपने देश और राज्य का विकास करना है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, रावण दहन कमिटी के अध्यक्ष लालबाबू महतो, मुखिया पियो हांसदा, समाजसेवी प्रमोद सिंह, होनी सिंह मुंडा, मुखिया शंकरी सिंह, जयपाल यादव आदि उपस्थित थे




