जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना अंतर्गत बेलडीह तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कदमा के रहने वाले 62 वर्षीय जोसफ एंथोनी सुबह 7:00 के लगभग तालाब में डूब गए थे, जिसे वहां मौजूद एक आद लोगों ने ही देखा और उसकी चप्पल और बोतल भी वही पास में पड़ी हुई थी इसके बाद यह खबर क्षेत्र में आग।की तरह फैली लेकिन डूब जाने का सही स्पष्टीकरण नहीं हो पा रहा था।
इस अहोपोह की स्थिति के बीच शाम 4:00 बजे के लगभग शव तालाब में दिखा जिसकी सूचना पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकला गया। इस बीच परिवार के महिला सदस्य भी वहां पहुंच गई, लेकिन उनके द्वारा कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।वहीं पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




