
रांची : होने वाले आगामी चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने चुनाव आयोग की निर्देश पर बड़े पैमाने पर लगभग 150 डीएसपी सहित पुलिस इंस्पेक्टर और 3000 से अधिक पुलिस विभाग में एक साथ ट्रांसफर पोस्टिंग करने की सूत्रों के अनुसार सूची तैयार कर ली गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में तीन हजार से अधिक जूनियर पुलिस अफसरों का तबादला 31 जनवरी तक पूरा कर लेना है। पुलिस विभाग में अबतक एक साथ इतने बड़े पैमाने पर कभी तबादले नहीं हुए हैं। एक ही जिले में तीन साल से जमे पुलिस अफसरों का तबादला चुनाव आयोग के आदेश पर किया जाना है। 2018 बैच के दो हजार से अधिक दारोगा के साथ-साथ कुल तीन हजार से अधिक दारोगा व इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। तीन साल से जमे डीएसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला होगा। वहीं डीएसपी रैंक में 93 नवप्रोन्नत हुए अफसरों की भी पोस्टिंग होनी है। राज्य सरकार के द्वारा 150 से अधिक डीएसपी की ट्रांसफर-पोस्टिंग की जानी है। वहीं, लगभग दो दर्जन जगहों पर डीएसपी स्तर के पदाधिकारियों का भी पद रिक्त है। जो आज संभवत ट्रांसफर पोस्टिंग हो जाएगी।




