राज्य के राजधानी, रांची, चप्पे चप्पे सुरक्षा घेरे में, पूरे राज्य मे पुलिस रेड अलर्ट। 

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

 

रांची। बड़ी खबर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई के बाद, प्रदेश की सर्द फिजा गरमा गयी है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही रांची में धारा 144 लागू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री आवास, गवर्नर हाउस और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के परिसर के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा 144 लागू कर दी गई है। झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा गिरफ्तार   किए जाने की संभावनाओं को लेकर जिस तरह की राजनीतिक गतिविधियां बनी हुई हैं, और खासतौर से हेमंत सोरेन को लेकर झारखंड में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। इन तमाम चीजों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी राजधानी रांची में जमे हुए है। बाहर से आने वाले झामुमो कार्यकर्ताओं को बाहर में ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं। रांची के विभिन्न चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।राज्य की राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को चौक चौबंद करते हुए पूरे राज्य के पुलिस को रेड अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। झारखंड में विधि व्यवस्था को लेकर सभी सुरक्षा विभाग के एजेंसियों की निगाहें भी, विधि व्यवस्था को लेकर बनी हुई है।

Advertisements
Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours