
रांची : झारखंड की राजनीति इन दिनों हिलोरे ले रही है। कब कहां सत्ता परिवर्तन हो जाए, कहां नहीं जा सकता । ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई से, उठे झारखंड में राजनीतिक बवंडर को लेकर चर्चाओं की बाजार गर्म है, कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिजाइन कर पत्नी कल्पना सोरेन को अगला सीएम बना सकते हैं। हुई विधायकों की बैठक में कल्पना सोरेन भी मौजूद रही, और मंत्री चंपई सोरेन से आशीर्वाद भी ली। समर्थन पत्र पर 43 विधायकों का हस्ताक्षर भी करा लिए गए हैं। असंतुष्ट विधायकों को भी गुरु जी द्वारा मना लिए गए हैं।
आज ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ की जानी है। जिस पर राज्य के सभी की निगाहें ईडी की कार्रवाई पर टिकी हुई है। अगर ईडी द्वारा किसी तरह की कार्रवाई की जाती है, तो उस स्थिति में कल्पना सोरेन को सीएम बनाया जा सकता हैं। जिस तरह, दिल्ली से लेकर झारखंड तक राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल गर्मया हुआ है ,आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। धरने प्रदर्शन हो रहे हैं, चर्चाओं के दौर भी चल रहे हैं, और इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में अपने आवास में विधायकों के साथ,बैठक भी कर रहे हैं। जिसमें कल्पना सोरेन भी बैठक में मौजूद रही। राज्य में तेजी से बदलते हालात के बीच बहुत सारे कयासों के बाजार भी लगाए जाने लगे हैं। ईडी के बढ़ते दबाव और कानूनी पेचदीयो से भरे झारखंड के मुख्यमंत्री पर बढ़ रहे दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड के सीएम बना सकते हैं।




